कट्टर महिला माओवादी ताराक्काके साथ ११ माओवादीयोंने मुख्यमंत्री फडणवीस के समक्ष किया आत्मसमर्पण



कट्टर महिला माओवादी ताराक्काके साथ ११ माओवादीयोंने मुख्यमंत्री फडणवीस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
– ०१ करोड ०३ लाख रुपयों का ईनाम किया था घोषीत
The गढ़विश्व
गढचिरौली : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज 1 जनवरी 2025 को पुरा हुआ गढचिरौली दौरेपर थे। मुख्यमंत्री फडणवीस के समक्ष कुल 11 वरिष्ठ माओवादीयोने आज 1 जनवरी २०२५ को आत्मसमर्पण किया।
विमला चंद्रा सिडाम ऊर्फ तारा ऊर्फ वत्सला ऊर्फ ताराक्का, (डिकेएसझेडसीएम, डिके मेडीकल टिम इंचार्ज), उम्र 62 वर्ष, रा. किष्टापूर, तहं. अहेरी, जि. गढचिरौली, सुरेश बैसागी ऊईके ऊर्फ चैतु ऊर्फ बोटी (डिव्हीसीएम, (कुतुल एरीया कमिटी (कृषी विभाग)), उम्र 56 वर्ष, रा. पल्ले, तह. भामरागड, जि. गढचिरौली, कल्पना गणपती तोर्रेम ऊर्फ भारती ऊर्फ मदनी (डिव्हीसीएम, कुतूल एरीया कमिटी (डॉक्टर/कृषी विभाग)) उम्र 55 साल, रा. किष्टापूर तह. अहेरी, जि. गढचिरौली, अर्जुन तानु हिचामी ऊर्फ सागर ऊर्फ सुरेश (डिव्हीसीएम, राही दलम), उम्र 32 साल, रा. झुरी, तह. एटापल्ली, जि. गढचिरौली, वनिता सुकलु धुर्वे ऊर्फ सुशिला, (एसीएम, भामरागड दलम) उम्र 31 साल, रा. चिमरीकल, तह. धानोरा, जि. गढचिरौली, सम्मी पांडु मट्टामी ऊर्फ बंडी (एसीएम, डिके झोन डॉक्टर टिम) उम्र 25 साल, रा. बेरेलटोला, तह. पखांजूर, जि. नारायणपूर (छ.ग.), निशा बोडका हेडो ऊर्फ शांती (उप-कमांडर, पेरमिली दलम), उम्र 31 साल, रा. मेंढरी, ता. एटापल्ली, जि. गढचिरौली, श्रुती उलगे हेडो ऊर्फ मन्ना (सदस्य, कंपनी क्र. 10), उम्र 26 साल, रा. मोहंदी, ता. एटापल्ली, जि. गढचिरौली, शशिकला पत्तीराम धुर्वे ऊर्फ श्रुती (सदस्य, पश्चिम सब झोनल प्रेस टिम) उम्र 29 साल, रा. कोसमी नं. 1, तह. धानोरा, जि. गढचिरौली, सोनी सुक्कु मट्टामी (सदस्य, राही दलम) उम्र 23 साल, रा. टेकामेट्टा, तह. पखांजूर, जि. नारायणपूर (छ.ग.) व आकाश सोमा पुंगाटी ऊर्फ वत्ते (सदस्य, प्लाटुन क्र. 32 (नीब)) उम्र 20 साल, रा. मेतावाडा, तह. ओरच्छा, जि. नारायणपूर (छ.ग.) इन माओवादीयोंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
विशेष रूप से, इसी वर्ष 22 जुन 2024 को गढ़चिरौली विभागीय समिति के प्रभारी और सचिव, कट्टर माओवादी, डिकेएसझेडसीएम गिरीधर तुमरेटी ने तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री (जो अब मुख्यमंत्री है) के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस घटना से गढ़चिरौली और पूरे दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी आंदोलन को बड़ा झटका लगा था। गढचिरौली के दौरे के दौरान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अति-संवेदनशील गर्देवाड़ा क्षेत्र का दौरा किया और 30 किमी लंबी गट्टा-गर्देवाड़ा-वांगेतुरी सड़क और ताडगुड़ा पुल का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से आसपास के 20 गांवों को हर मौसम में कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने गट्टा-गर्देवाड़ा होते हुएं वांगेतुरी (छत्तीसगढ़ सीमा पर अंतिम पोमकें) तक एसटी बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। यह सेवा एटापल्ली और अहेरी तहसील के सभी जवानों को और ग्रामस्थो को यातायात करने में सुविधा प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढचिरौली पुलिस दल के माध्यम से 11 दिसंबर 2024 को उपविभाग भामरागड के तहत नव-निर्मित अति-संवेदनशील पोमकें पेनगुंडा का दौरा किया। साथ ही जवानोंके अभियान करने तयारी का निरीक्षण किया। साथ ही, मा. मुख्यमंत्री ने पोमकें पेनगुंडा मे तैनात गढचिरौली पुलीस, सिआरपीएफ, एसआरपीएफ और सी-60 के सभी अधिकारी एवं जवानोंके साथ बातचीत की और इस चुनौती पूर्ण क्षेत्र में पोमकें को स्थापित करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होने पोमकें की स्थापना के 20 दिनों के भीतर आसपास के गावो को 4 जी मोबाइल कनेक्टिविटी स्थापित कराने के गढ़चिरौली पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री के हाथो पुलिस दादालोरा खिड़की के माध्यम से आयोजित महाजनजागरण मेळावें में उपस्थित नागरिकों को स्प्रे पंप, रसोई के लिए बड़े बर्तन, वाद्य सामग्री, सिलाई मशीन, कंबल, लोवर-टीशर्ट, धोती, घमले, महिलाओं को साड़ी और चप्पल, साथ ही स्कूली के बच्चों को साइकल, पेन, नोटबुक, स्कूल बैग, क्रिकेट किट, वॉलीबॉल और नेट, कपड़े, कंपास, चॉकलेट, बिस्किट आदि सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम में अतिदुर्गम पोमके पेनगुंडा क्षेत्र के 1000 से अधिक नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कहा की, “सड़कें, पुल और मोबाइल टावरों के निर्माण सहित इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में गढचिरौली पुलिस दल के लिए पवनहंस कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए एएलएच हेलीकॉप्टर की सुरक्षा हेतु नए बनाए गए हँगर का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों किया गया। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने गढचिरौली पुलिस बल के वर्ष 2025 के टेबल कैलेंडर भी जारी किया, जिससे सी-60 कमांडो की असाधारण वीरता और बलिदानों को उजागर करने के लिए तैयार किया गया हैं। उसके बाद, गढचिरौली पुलिस दल को जिल्हा नियोजन समिती व पोलीस महासंचालक कार्यालय, मुंबई की ओर से माओवाद विरोधी अभियान और चार्ली पेट्रोलिंग के लिए प्राप्त 19 चारपहिया और 30 दोपहिया वाहनो का लोकार्पण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के बाद, 17 जुलाई 2024 को विशेष अभियान पथक के जवानों को छत्तीसगढ़ सीमा के पास वांडोली गांव के जंगल क्षेत्र में 12 कट्टर माओवादियों को ढेर करने में सफलता प्राप्त हुई थी। इस कार्य के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवानों को 51 लाख रुपयों का पुरस्कार घोषित किया था। उक्त पुरस्कार की राशि से माओवादी विरोधी अभियान में उपयोग होने वाली सामग्रियों का वितरण मुख्यमंत्री के हाथों किया गया।
इसके बाद, मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दौरान मौजा कोपर्शी वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 02 डिव्हीसीएम माओवादी समेत कुल 05 कट्टर माओवादियों को ढेर करने में सफलता प्राप्त करने पर माओवादी विरोधी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेष अभियान दल के जवानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, मौजा कोपर्शी अभियान का नेतृत्व करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) यतिश देशमुख, (भा.पो.से.) और अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम. रमेश, (भा.पो.से.) का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया। इसके बाद, अपने मार्गदर्शनात्मक भाषण में उन्होने माओवादीयों से अपील की, “वे हिंसा का त्याग करके अपनी शस्त्रें छोड़कर सम्मान जनक जीवन जीने के लिए लोकतंत्र के मुख्य धारा में शामिल हो और शांति का मार्ग अपनाएं”।
इन विभिन्न कार्यक्रमों में राजे धर्मरावबाबा आत्राम, आमदार, अहेरी विधानसभा क्षेत्र, डॉ. मिलिंद नरोटे, आमदार, गडचिरोली विधानसभा क्षेत्र, दिलिप पाटील भुजबळ, विषेश पुलिस महानिरीक्षक नागपूर परिक्षेत्र अतिरिक्त कार्यभार पोलीस उपमहानिरीक्षक गडचिरोली परिक्षेत्र,अजय कुमार शर्मा, पुलिस उप-महानिरीक्षक (अभियान) सीआरपीएफ,अविश्यांत पंडा, जिल्हाधिकारी गडचिरोली, नीलोत्पल, पुलिस अधीक्षक गडचिरोली, यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) और श्रेणिक लोढा अपर पुलीस अधीक्षक, अहेरी (प्राणहिता), उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए पुलिस मुख्यालय, गढचिरौली और सभी शाखाओं के अधिकारी और अंमलदारो ने अथक परिश्रम किया।
गढ़चिरोली पुलिस ने अत्याधिक प्रभावी रूप से माओवादी विरोधी अभियान के कारण और सरकार ने माओवादियों को आत्मसमर्पण करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान किया, जिसके परिणाम स्वरूप 2022 से लेकर अब तक कुल 44 कट्टर माओवादी आत्मसमर्पण किया हैं। इनमें से पिछले एक वर्ष में (आज आत्मसमर्पण करने वाले 11 माओवादियों सहित) कुल 31 कट्टर माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!