चोप में दुर्गा उत्सव की धूम : गरबा, भजन, रक्तदान व शिव तांडव का जलवा
The गडविश्व
त. प्र / देसाईगंज, १८ : तहसील के चोप में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडल की ओर से इस वर्ष भी भव्य दुर्गा उत्सव का आयोजन किया गया है। २२ सितंबर से २ अक्टूबर तक गांधी चौक में यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक उपक्रमों के संगम के रूप में मनाया जाएगा।
२४ और २५ सितंबर की रात ९ बजे से गरबा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम विजेता को ₹१०,००१, द्वितीय को ₹७,००१ और तृतीय को ₹४,००१ का आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं २७ और २८ सितंबर को होने वाली भजन प्रतियोगिता में भक्तिरस की महफिल सजने वाली है। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मंडल को ₹१०,००१ का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मंडल ने समाजहित का भी विचार किया है। ३० सितंबर को रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे इस उत्सव को सामाजिक आधार भी मिलेगा।
इसी दिन उज्जैन (म.प्र.) से युवा महाकाल की झांकी मंडल द्वारा शिव तांडव का भव्य प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। भाविकों को यह कार्यक्रम अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा और उत्सव का मुख्य आकर्षण बनेगा।
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडल, गांधी चौक, चोप ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। मंडल ने नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 8999161652, 7030626884, 8459063045 पर संपर्क करने की सूचना भी आयोजकों ने दी है।
#thegdv #thegadvishva #gadchirolipolice #gadchirolinews #desaiganj #durgautsav

