गढ़चिरोली : पुलिस – नक्सल मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर



– गढ़चिरोली पुलिस बल की कामयाबी
गढ़विश्व
गढ़चिरोली, १ : जिले के भामरागढ़ तहसील के कियरकोटी अबूझमाड़ इलाके में शनिवार को सुबह पुलिस – नक्सल मुठभेड़ हुवी। इस मुठभेड़ में पुलिस बल को एक नक्सली को ढेर करने में सफलता प्राप्त होने के जानकारी मिली है। बताया जा रहा है की घटनास्थल से बड़े मात्रा में नक्सल के कुछ सामान और शस्त्र भी मिले है।
शनिवार को सुबह मिली हुई गुप्त जानकारी के तहत गढ़चिरोली पुलिस की सी ६० के जवान भामरागढ़ तहसील के अबूझमाड़ जंगल परिसर में नक्सलविरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पहलेसेही जंगल में छुपकर बैठे हुवे नक्सलियोने जवानोंपर अंधाधुंद फायरिंग की। जवानोने सतर्कतासे मोर्चा संभालकर जवाबी फायरिंग करा दी। दोनों तरफसे कुछ देर तक फायरिंग चल रही थी। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर करनेमे पुलिस बल को सफलता मिली है। घटनास्थल से बड़े पैमानेमे शस्त्र मिलनेकी जानकारी है। फायरिंग रुकनेके बाद इलाके में और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!