Headlines

गढ़चिरौली : मुठभेड में 38 लाख रुपये ईनामी ५ नक्सली ढेर


– दो डीव्हीसीएम रँक के वरीष्ठ कॅडर समेत तीन दलम सदस्योंका खात्मा
The गढ़विश्व
गढ़चिरौली, २३ : आगामी विधानसभा आम चूनाव 2024 के पृष्ठभूमि पर जिले में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से कुछ माओवादी पिछले तीन-चार दिनों से साजिश रचने के लिए एकजुट हुए हैं और वे गढ़चिरौली, महाराष्ट्र और नारायणपुर, छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे हुए भामरागड तहसील के कोपर्शी वन क्षेत्र में दो विभिन्न ठिकाणोंपर घात लगाकर बैठे हैं, ऐसी गोपनिय सुत्रों से मिली विश्वसनीय सुचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारीयों कें मार्गदर्शन में 19 अक्टुबर 2024 को अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) यतिश देशमुख और अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम. रमेश के नेतृत्व में गढ़चिरौली पुलिस बल की विशेष अभियान टीम की 21 इकाइयों और सीआरपीएफ क्यूएटी की 02 इकाइयों को कोपर्शी वन क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर माओवादी विरोधी अभियान चलाने के लिए तुरंत भेजा गया।
उक्त माओवादी विरोधी अभियान चलाते समय 21 अक्टुबर 2024 की सुबह 07:00 बजे के करीब इस क्षेत्र के वन में घात लगाकर बैठे माओवादीयों ने अचानक पुलिस जवानों को जान से मारने और हत्यार लुटने के ईरादों से गोलीबारी शुरु की, तब पुलिस जवानों ने माओवादीयों से हत्यार छोडकर आत्मसमर्पण करने कें लिए आवाहन किया, परंतू माओवादीयों ने आत्मसर्पण ना करते हूए पुलिस जवानों पर जोरदार गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में माओवादीयों को मुह तोड जवाब देते हुए पुलिस जवानों ने जोरदार गोलीबारी की। पुलिस का बढता दबाव देख माओवादी घने जंगल का लाभ उठाकर भाग गएं।
करीब आठ घंटे चली इस मुठभेड के बाद उक्त क्षेत्र में पुलिस जवानो ने तलाशी अभियान चलाया। घटनास्थल से 02 पुरुष और 03 महिला ऐसे कुल 05 माओवादीयों के शव बरामद किया गये। मृत माओवादीयों की पहचान कि गई हैं।
मृतक माओवादीयों में जया ऊर्फ भुरी पदा, (उम्र 31) रा. उलीया तह. पाखांजूर जि. कांकेर (छत्तीसगढ) कंपनी क्र. 10 डिव्हीसीएम, इसपर 16 का इनाम था। यह मुठभेड – 31, आगजनी – 03, खून – 04, अन्य – 11, कुल – 49 वारदात में शामिल थी।
सावजी ऊर्फ अंकलु दसरु तुलावी, (उम्र 65 ) , रा. गुरेकसा, तह. धानोरा, जि. गडचिरोली सप्लाय टिम डिव्हीसीएम, इसपर 16 लाख रुपए का इनाम था। यह मुठभेंड – 84, आगजनी – 38, खून – 54, अन्य – 50, कुल – 226 वारदात के शामिल था।
देवे ऊर्फ रिता, (उम्र 25) , रा. बस्तर एरीया (छत्तीसगड) सप्लाय टिम दलम सदस्य थी। इसपर 02 लाख रूपये का ईमान था, वारदात की जानकारी निकाली जा रही है।
बसंत, रा. बस्तर एरीया (छत्तीसगड) सप्लाय टिम दलम सदस्य था । इसपर 02 लाख रूपये का इनाम था । यह मुठभेंड – 05, आगजनी – 01, अन्य – 04, कुल – 10 वारदात में शामिल था।
सुखमती, रा. बस्तर एरीया (छत्तीसगड) कंपनी क्र. 10, मृत डिकेएसझेडसीएम रुपेश मडावी की अंगरक्षक दलम सदस्य थी, इसपर 02 लाख रुपए इनाम था । वारदात की जानकारी निकाली जा रही है।
इन सभी मृतक माओवादीयों पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 38 लाख रुपए इनाम था।
मृतक माओवादीयों पर मुठभेड, आगजनी और हत्या आदि विभिन्न अपराध दर्ज हैं। इसीके साथ ही पुलिस बल ने उक्त घटनास्थल से 05 अग्नीशस्त्र जप्त करने में सफलता हासिल की हैं। उक्त मुठभेड में गढचिरौली पुलिस बल के एक पुलिस जवान कुमोद प्रभाकर आत्राम घायल हो गए हैं। अभियान के दौरान उन्हे हेलीकॉप्टर की मदद से तुरंत इलाज के लिए नागपूर भेजा गया और अभी वे खतरे से बाहर हैं और उनपर आगे का इलाज शुरु है ।
गढ़चिरौली पुलिस के इस सफलतापूर्ण अभियान को अतिरीक्त पुलीस महासंचालक (विशेष कृती) सुनिल रामानंद, विशेष पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) नागपुर संदीप पाटील, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढचिरौली परिक्षेत्र अंकित गोयल, पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभियान) सिआरपीएफ अजय कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक गढचिरौली नीलोत्पल इनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) यतिश देशमुख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम. रमेश के नेतृत्व में सी-60 एवं सिआरपीएफ क्युएटी कें जवानों ने पुरा किया। सन 2021 से पिछले तीन सालो मे गढचिरौली पुलिस के प्रभावी कारवाई सें 85 कट्टर माओवादी मार गिराने में और 109 माओवादीयों कों गिरप्तार करणे मे सफलता हासिल हुई है एवं 37 माओवादीयों ने गढचिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। लगातार 72 घंटे तक चले इस कठिण अभियान के दौरान सी-60 एवं सिआरपीएफ क्युएटी कें जवानों द्वारा किये गए इस शौर्यतापूर्ण प्रदर्शन की पुलिस अधीक्षक, गढचिरौली नीलोत्पल ने प्रशंसा की है। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने माओवाद विरोधी अभियान को तेज करने का संकेत दिया और साथ ही साथ माओवादीयों को पून:श्च एक बार आवाहन किया है कि वे माओवादीयों के हिंसक रास्ते को छोडकर स्वाभिमान के साथ जीवन व्यतीत करें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!