Headlines

गड़चिरोली–उमरखेड़ बस का भीषण हादसा ; मुरखळा (नवेगांव) के पास बस पलटी, 7 महीने के मासूम सहित तीन की मौत


गड़चिरोली–उमरखेड़ बस का भीषण हादसा ; मुरखळा (नवेगांव) के पास बस पलटी, 7 महीने के मासूम सहित तीन की मौत
– कई यात्री घायल, अस्पताल में उपचार जारी
The गडविश्व
गड़चिरोली, 21 मई : गड़चिरोली डिपो से प्रतिदिन सुबह उमरखेड़ के लिए रवाना होने वाली राज्य परिवहन महामंडळ की नियमित यात्री बस गुरुवार (21) को मुरखळा (नवेगांव) के समीप भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस खतरनाक मोड़ पर चालक का नियंत्रण छूटने से सड़क किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 महीने के मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, गड़चिरोली–उमरखेड़ मार्ग पर चलने वाली इस बस में हादसे के समय करीब 50 यात्री सवार थे। अचानक हुए हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला गया और जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चिकित्सा विभाग को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं।
इस भीषण हादसे से पूरे जिले में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
#thegdv #thegadvishva #gadchirolinews #gadchirolipolice


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!