Headlines

गढ़चिरौली पुलिस का “प्रोजेक्ट उड़ान” सफल : एक ही दिन में 4200 विद्यार्थियों ने दिया स्पर्धा परीक्षा का अभ्यास पेपर


– एक गांव एक पुस्तकालय योजना के तहत 71 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन; अब तक 24,200 छात्रों ने लिया लाभ
The गढ़विश्व
गढ़चिरौली, ०५ : गढ़चिरौली पुलिस विभाग द्वारा “पुलिस दादालोरा खिड़की” पहल और “यशोरथ स्पर्धा परीक्षा टेस्ट सीरीज, मुंबई” के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट उड़ान के अंतर्गत 7वें अभ्यास पेपर का आयोजन किया गया।
यह अभ्यास परीक्षा जिले के पुलिस थानों, उप-पोस्टों, पुलिस सहायता केंद्रों और “एक गांव एक पुस्तकालय” योजना के अंतर्गत स्थापित 71 वाचनालयों में एक साथ आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 4200 छात्रों ने भाग लिया। अब तक आयोजित सात टेस्ट सीरीज के माध्यम से कुल 24,200 विद्यार्थियों ने इस मुफ्त अभ्यास का लाभ उठाया है।
भामरागढ़, अहेरी, एटापल्ली, हेडरी और सिरोंचा जैसे अतिदुर्गम क्षेत्रों से भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई। पेनगुंडा पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र से 20, नेलगुंडा क्षेत्र से 15 तथा कवंडे क्षेत्र से 5 विद्यार्थियों ने भी इस अभ्यास परीक्षा में हिस्सा लिया। कई स्थानों पर यह परीक्षा ग्राम पंचायत भवनों व सार्वजनिक वाचनालयों में भी आयोजित की गई।
गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय स्थित शहीद पांडु आलाम सभागृह में 1800 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल स्वयं उपस्थित रहकर छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस कार्यक्रम की सफलता हेतु पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) सत्य साई कार्तिक के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे, जिले के सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, थानों के प्रभारी अधिकारी, नागरी कृती शाखा के प्रभारी पु.उ.नि. चंद्रकांत शेलके व समस्त पुलिस अमले ने अथक मेहनत की।
प्रोजेक्ट उड़ान के माध्यम से गढ़चिरौली के दुर्गम क्षेत्रों के छात्रों को स्पर्धा परीक्षाओं में मार्गदर्शन, तैयारी और आत्मविश्वास प्राप्त हो रहा है, जिससे वे मुख्यधारा में सम्मिलित होकर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!