Headlines

चारभट्टी में पैसों के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या


चारभट्टी में पैसों के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या
– अलाव की जलती लकड़ी से सिर पर किया वार
The गढ़विश्व
त. प्र कुरखेड़ा, 31 : पैसों के विवाद में नशे में धुत बेटे ने अलाव की जलती लकड़ी से पिता के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। यह घटना बुधवार (29 अक्टूबर) शाम को गड़चिरोली जिले के कुरखेड़ा तहसील अंतर्गत चारभट्टी (बिरसा नगर) में हुई। मृतक की पहचान मनोहर निरंगशहा गोटा (51) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम नागेश मनोहर गोटा (29) है।

घटना के समय गोटा परिवार घर के आंगन में अलाव जलाकर भोजन कर रहा था। इसी दौरान मनोहर और नशे में धुत नागेश के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नागेश ने अलाव से जलती लकड़ी उठाकर पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुराडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नागेश को हिरासत में ले लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।
#thegdv #thegadvishva #gadchirolinews #gadchirolipolice #crimenews #kurkhedanews


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!