Headlines

बेबी फूड पर FDA की सख्ती! पैकेट से हटेगी मां-बच्चे की तस्वीर, विज्ञापन पर भी रोक


बेबी फूड पर FDA की सख्ती! पैकेट से हटेगी मां-बच्चे की तस्वीर, विज्ञापन पर भी रोक
The गढ़विश्व
मुंबई, ता.३० : महाराष्ट्र FDA ने शिशु आहार और फॉर्मूला मिल्क के प्रचार-प्रसार को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर कंपनियों को पैकेजिंग पर ‘मां का दूध सर्वोत्तम है’ संदेश प्रमुखता से देने के निर्देश दिए गए हैं।
शिशु आहार के पैकेट पर मां या बच्चे की तस्वीर, भ्रामक दावे और ऐसे शब्दों के इस्तेमाल पर रोक है, जिनसे उत्पाद को मां के दूध के बराबर या बेहतर बताया जाए। कंपनियां इन उत्पादों के मुफ्त सैंपल, कूपन या अन्य प्रचारात्मक ऑफर भी नहीं दे सकेंगी।
FDA के मुताबिक छह महीने से कम उम्र के बच्चों के लिए ऐसे उत्पादों के इस्तेमाल और प्रचार को लेकर विशेष सावधानी जरूरी है। पैकेजिंग पर पूरक आहार से संबंधित आवश्यक चेतावनी और स्वास्थ्यकर्मी की सलाह की जानकारी भी देनी होगी।
FDA के सर्वे में नियमों के अनुपालन से जुड़ी कई कमियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मुंढे ने शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व पर जोर देते हुए कंपनियों से नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!